Pages

Friday, July 24, 2020

Castor oil in hindi


अरंडी के तेल (castor oil in hindi) के इस्तेमाल से आप सेहतमंद बन सकते हैं और इसके उपयोग से त्वचा और बालों को खूबसूरत बना सकते हैं. अरंडी के तेल में बहुत से औषधीय गुण मौजूद होते हैं जो बहुत सी बिमारियों को दूर करने में मददगार साबित होते हैं. इस तेल का इस्तेमाल बहुत से दवा बनाने में भी किया जाता है. आइये जानते हैं अरंडी के तेल के फायदे :


  • अरंडी के तेल के फायदे (castor oil in hindi) सर्दी जुकाम को दूर करने में बहुत ही लाभकारी होते हैं. जिन लोगों को जुकाम की समस्या है वह इस तेल को गर्म करके नाक और छाती में लगा सकते हैं. इस तेल के इस्तेमाल से आप बहुत जल्द ठीक हो जाएंगे. आप इस तेल में अदरक को भी मिला सकते हैं.

  • वजन कम करने में अरंडी के तेल का इस्तेमाल बहुत ही फायदेमंद होता है. वजन कम करने के लिए आप थोड़ा सा पानी गैस पर रख लें अब इसको उबाल लें आप इस पानी में अदरक भी डाल सकते हैं. अब यह पानी जब आधा रह जाए तो आप इसको गैस से उतार लें अब इसमें आप अरंडी के तेल (castor oil in hindi) की कुछ बुँदे डालें। इसके बाद आप इसका सेवन कर सकते हैं. रोजाना ऐसा करने से कुछ ही दिनों में वजन कम होने लग जाएगा.

  • अरंडी के तेल के फायदे दाग धब्बो को दूर करने में बहुत ही गुणकारी होते हैं. जिन लोगों के चेहरे पर दाग धब्बे है वह अरंडी के तेल (castor oil in hindi) का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप अरंडी के तेल (castor oil in hindi) में बेकिंग सोडा मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं. इसको लगाने से दाग दूर हो जाएंगे.

Tuesday, June 16, 2020

पुदीने के फायदे


पुदीना एक प्रकार की औषधीय जड़ी बड़ी हैं. इसका उपयोग बहुत सी दवा बनाने में किया जाता हैं. पुदीने का सेवन करने से पेट संबंधित रोगो से छुटकारा मिलता है. पुदीने में बहुत से गुण होते हैं जैसे -  एंटीऑक्सीडेंट, जीवाणुरोधी, एंटीवायरल, मैंगनीज, तांबा और विटामिन सी आदि. पुदीने को आप पत्ते, तेल और चाय के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं. आइये जानते हैं पुदीने के फायदे-

मुहं की बदबू दूर करे
पुदीने के फायदे मुहं की बदबू को दूर करने में लाभकारी होते हैं. जिन लोगों के मुहं से बदबू आती हैं उन्हें पुदीने के पानी का सेवन करना चाहिए या इस पानी से कुल्ला भी कर सकते हैं.


उल्टी दूर करने में लाभकारी
पुदीने के फायदे उल्टी की समस्या को ठीक करने में बहुत ही कारगार साबित होते हैं. जिन लोगों का मन सही नहीं होता है वह पुदीने के पानी का सेवन किया करें. आप पुदीने की पत्तियों का रस निकल कर सुबह शाम इसका सेवन किया करें. कुछ ही समय में आपका मन सही हो जाएगा.

पेट दर्द दूर करे
पुदीने के फायदे पेट से संबधित रोगों को दूर करने में बहुत ही मददगार होते हैं. पेट दर्द को दूर करने के लिए आप पुदीने के रस में थोड़ी सी काली मिर्च और जीरा दाल दें. अब आप सुबह उठ कर इसका सेवन किया करें. बहुत ही जल्द आपको लाभ होने लग जाएगा.

खून साफ़ करे
पुदीने के फायदे खून को साफ़ करने में फायदेमंद होते हैं. अगर खून साफ नही होता है तो चेहरे पर मुहांसों की समस्या होने लगती है. अगर आप रोजाना पुदीने के रस का सेवन करते हैं तो आपका खून साफ़ हो जाता है. पुदीने की चाय पीने से महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान पेट में दर्द नहीं होता है.

Friday, June 12, 2020

जामुन के फायदे


सेहत के लिए जामुन के फायदे बहुत ही मददगार होते हैं. जामुन में कई प्रकार के मिनरल्स होते हैं जैसे - कैल्शियम, आयरन और विटामिन्स आदि जो शरीर के लिए ज़रूरी होते हैं. इसको खाने से शरीर में खून की कमी कभी भी नहीं होती हैं. पोटाशियम की मात्रा अधिक होने की वजह से इसको दिल के लिए अच्छा माना जाता हैं. आइये जानते हैं जामुन के फायदे (jamun ke fayde):

लिवर के लिए
जामुन के फायदे लिवर को स्वस्थ रखने में फायदेमंद होते हैं. जिन भी व्यक्ति को लिवर से संबंधित कोई भी समस्या हैं उन्हें जामुन का जूस पीना चाहिए. आप प्रतिदिन सुबह शाम जामुन के रस का सेवन किया करें.


त्वचा को निखारें
जामुन के फायदे (jamun ke fayde) त्वचा के साथ भी जुड़े हुए होते हैं. जामुन के इस्तेमाल से आप अपनी त्वचा का रंग निखार सकते हैं. जामुन के पेस्ट को बनाकर आप चेहरे पर लगा लें ऐसा करने से आपके मुहासों के दाग और सफेद दाग कम होने लग जाएगें.

दांत दर्द दूर करे
जामुन के फायदे (jamun ke fayde) दांत के दर्द को कम करने में लाभकारी होते हैं. जिन भी लोगों को दांतों के दर्द की शिकायत होती हैं उन्हें जामुन की गुठली से मंजन करना चाहिए. कुछ दिन ऐसा करने से आपके दांतों का दर्द दूर हो जाएगा और आपके मसूड़े भी मजबूत हो जाएंगे. 

गैस के समस्या दूर करे
जामुन के फायदे (jamun ke fayde) गैस की समस्या को दूर करने में कारगर साबित होते हैं. इस समस्या से निजात पाने के लिए आप जामुन की गुठली और छाल का पाउडर बनाकर इसका सुबह शाम सेवन किया करें.

शहद के फायदे

Tuesday, June 9, 2020

गिलोय के फायदे


गिलोय एक प्रकार की बेल होती है जो झाड़ियों में पाई जाती हैं. पुराने समय से ही गिलोय को आयुर्वेदिक औषधि के रूप में उपयोग किया जाता रहा है. गिलोय की पत्तियां पान के पत्तों जैसी होती हैं. कुछ लोग गिलोय को सजावट के तौर पर भी घर में लगाते हैं. गिलोय में बहुत से पौष्टिक तत्व पाए जाते है जैसे - पामेरिन, टीनोस्पोरिक एसिड, कॉपर, आयरन, फॉस्फोरस, जिंक,कैल्शियम और मैगनीज भरपूर मात्रा में होते हैं. आइये जानते हैं गिलोय के फायदे :

डेंगू में फायदेमंद
गिलोय के फायदे डेंगू में लाभकारी होते हैं. डेंगू के समय मरीज को बहुत तेज बुखार होते है. डेंगू के मरीज़ को गिलोय का सेवन करने को कहा जाता है. गिलोय में एंटीपायरेटिक गुण होता है जो बुखार को कम करने में असरदार होता है. इसके साथ ही यह इम्युनिटी सिस्टम को भी मजबूत बनाने का काम करता है. डेंगू के मरीज़ को दो से तीन चम्मच गिलोय का जूस एक गिलास पानी में मिला कर देना चाहिए. ऐसा करने से उसका बुखार ठीक होने लग जाएगा.


कब्ज दूर करने में मददगार
गिलोय के फायदे कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होते हैं. कब्ज से राहत पाने के लिए आप 10 मिली गिलोय के रस के साथ गुड़ का सेवन किया करें. आप कब्ज से छुटकारा पाने के लिए गिलोय का काढ़ा भी बना सकते हैं. इसके लिए आपको सोंठ, मोथा, अतीस तथा गिलोय बराबर मात्रा में लेना है और पानी में उबाल लेना है अब इस काढ़े को ठंडा होने दे और सुबह शाम इसका सेवन किया करें.

खांसी दूर करे
गिलोय के फायदे खांसी दूर करने में भी फायदेमंद होते हैं. अगर आपको खांसी काफी समय से ठीक नहीं हो रही है तो आप गिलोय का सेवन कर सकते हैं. गिलोय में एंटीएलर्जिक गुण होता है जो खांसी को दूर करने में गुणकारी साबित होते है. खांसी दूर करने के लिए आप गिलोय का काढ़ा बना सकते हैं अब इस काढ़े में आप थोड़ा सा शहद डाल दें और इसका सेवन किया करें.

Tuesday, April 28, 2020

शहद के फायदे

शहद में बहुत से औषधीय गुण होते है जो बिमारियों को कोसो दूर रखने में फायदेमंद होते हैं. शहद में विटामिन , विटामिन बी और विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. शहद का स्वाद मीठा होता है. शहद के खाने के बाउट सरे फायदे होते हैं. आज इस लेख के माध्यम से हम आपको शहद के फायदे बताएंगे-

वजन घटाने में असरदार
शहद के फायदे वजन कम करने में लाभकारी होते हैं. आज के समय में हर इंसान अपना वजन कम करना चाहता हैं. इसके लिए आप एक गिलास गर्म पानी में थोड़ा सा निम्बू निचोड़ दें और थोड़ा सा शहद मिल लें. अब आप इस पानी का सेवन करें. कुछ दिन नियमित रूप से ऐसा करने से आपका वजन कम होने लग जाएगा.


 उच्च रक्तचाप के लिए
शहद के फायदे  उच्च रक्तचाप में भी कारगार साबित होते हैं.  उच्च रक्तचाप आज के समय में एक गंभीर समस्या बन गयी है. आप  उच्च रक्तचाप को नियंत्रित रखने के लिए शहद का उपयोग किया करें. इसके लिए आपको शहद में अजवाइन के पत्तों का रस मिलाना है और मिक्स कर देना है. अब आप इस मिश्रण का सेवन दिन में 3 बार करे.

हड्डियों को मजबूत बनाए
शहद के फायदे हड्डियों को मजबूती देने में भी लाभकारी होते हैं. हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाने के लिए आप सुबह और रात में 2 चम्मच शहद का सेवन कर सकते हैं. इसके इलावा आप दूध में एक चम्मच शहद मिल कर रात को सोने से पहले सेवन किया करें. कुछ ही दिनों में आपको फर्क नज़र आने लग जाएगा.

काला नमक के फायदे

काला नमक बहुत ही गुणकारी होता हैं . यह नमक हिमालय में मिलता है इसलिए इससे हिमालयन रॉक सॉल्ट के नाम से भी जाना जाता है...